Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में भाद्रपद के दूसरे पांच दिवसीय पखवाडा के अंतिम दिन पूर्णिमा तिथि शनिवार छब्बीस सिंह को बंगाल की खाडी से उठे चक्रवात अर्नब की वजह के कारण अचानक मौसम परिवर्तन हो जाने से जमकर बरसात हुई।बरसात होने के दौरान कस्बा के मुख्य बाजार के अलावा देहात क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।मौसम परिवर्तन हो जाने के दौरान खरीफ के सीजन में उत्पन्न की गई धान,बाजारा की फसल खेतों में बरसात से भींग जाने के बाद से बिछी हुई दिखाई दी।बरसात होने के कारण गुलाब की फसल पर गुलाब के फूल की पत्तीनुमा कल्ली भी डाल से झडकर प्रभावित हुई।सुबह से ही बरसात होने चलते कस्बा में स्थापित सरकारी कार्यालय कोतवाली,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,विकासखंड कार्यालय परिसर,राजकीय चिकित्सालय,विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय,विद्युत उपकेन्द्र परिसर के अवर अभियंता कार्यालय परिसर में कोई भी फरियादी व ग्रामीण के नही आने की वजह से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र तक धान की फसल करने वाले किसान अपनी पकी फसल के दौर में बरसात होने पर परेशान दिखाई दिए।पूर्णिमा तिथि को बरसात होने के दौरान मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु भीगते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page