Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 सितम्बर। कस्बा में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज बगीची से हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज मंदिर के पुजारी जी व श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा श्रीराम भक्त श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप की आरती उतारकर किया।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय सचिव व अलीगढ मंडल अध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी के द्वारा फीता काटकर भगवान श्रीराम भक्त हनुमान की आरती उतारकर किया।कार्यक्रम आयोजक श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष के द्वारा  भगवान श्रीराम दरबार के छायाचित्र तस्वीर भेंटकर अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा के मोहल्ला किला खेडा,मुख्य बाजार,चर्च बाजार,पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंडौली तिराहा, मोहल्ला कुरैशियान,मोहल्ला दखल, मोहल्ला गली बौहरान, कछियान कलां,मोहल्ला शीशग्रान,मोहल्ला चौक,प्राचीन श्रीबलभद्र दाऊजी महाराज रेवती मैंय्या मंदिर से मोहल्ला अहीरान, माता पथवारी मंदिर से होते हुए प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा का श्रद्धालुओ के द्वारा जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारकर किया।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा तक डी.जे.साउंड सिस्टम के माध्यम के साथ भक्ति गीतों और जय श्रीराम के जयकारों का उद्घोष करते हुए युवाओं द्वारा हनुमान जी की शोभायात्रा में भरपूर लुत्फ उठाया।श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा के साथ आगे आगे  नाग नागिन की भव्य झांकी भी अलीगढ़ की आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों के द्वारा करते हुए नृत्य कलां का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page