Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 सितम्बर। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम रितु सिरोही से अभद्रता का मामला सामने आया है। एसडीएम ने जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी और उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना बुधवार 23 सितंबर की दोपहर की है। एसडीएम रितु सिरोही बुधवार को सादाबाद तहसील सभागार में जनसुनवाई कर रही थीं। आरोप है कि जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद मेरे साथ साथ अभद्रता की और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही उन पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया। एसडीएम ने शिकायत में कहा है कि सरकारी कार्य के दौरान इस तरह का व्यवहार अनुशासनहीनता है। इससे सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। उन्होंने पुलिस से ईशान चौधरी और उनके साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बुधवार शाम करीब 5 बजे कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने बताया- हमने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की। जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी ने कहा- हम एक किसान की जमीन पर कब्जे की समस्या को लेकर एसडीएम के पास गए थे, लेकिन एसडीएम ने समस्या नहीं सुनी। उनका आरोप है कि एसडीएम ने अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों से उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा। ईशान चौधरी का कहना है कि एसडीएम ने समस्या सुनने के बजाय उन पर गलत आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page