Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 24 सितम्बर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो युवकों को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। एसआई महेंद्र सिंह बघेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रतिभानपुर गांव के बंबा की पटरी पर अवैध देशी शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम केशव कुमार पुत्र बांके लाल निवासी गांव भोपालगढ़ी, थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद किए। वहीं एसआई विजय कुमार ने रतिभानपुर चौराहे के निकट से एक अन्य युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिनंदन सिंह पुत्र लवकुश सिंह निवासी गांव जिमिसपुर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page