Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 सितम्बर। कस्बा में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में पच्चीस सितंबर अनंत चर्तुदशी को भगवान श्रीराम के अनन्य प्रिय भक्त अंजनी माता केसरी नंदन श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।यह जानकारी श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो ने दी है।श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व नगर में श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।यह जानकारी श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के आयोजनकर्ता कमेटी अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने देते हुए अवगत कराया कि पच्चीस सिंतबर दिन शुक्रवार को शाम चार बजे मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज की बगीची परिसर में स्थापित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर से निकाली जाएगी।भगवान श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा शाम चार बजे से कस्बा के विभिन्न गली मुहल्लों के नियमित पथों से नगर भ्रमण करेगी।उन्होने सभी धर्म प्रेमी नगर व क्षेत्र वासियो से धार्मिक कार्यक्रम श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा में दर्शन लाभ कर पुण्य अर्जित करने की अपील की है।उन्होने बताया कि पच्चीस सिंतबर को श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा के बाद छब्बीस सितंबर दिन शनिवार से श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page