सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा छीपियांन में स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर के लिए मार्ग एवं परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर वंदन योजना के तहत शासन के द्वारा स्वीकृत किए गए धन से कार्य शुरू होते ही अन्य वार्ड के जनप्रतिनिधियो सभासदों के द्वारा कार्य को रुकवा दिया गया।इसे लेकर फिर आपसी रस्साकशी होनेे से लोग में चर्चा होने लगी है।जिन वार्डो में जो कार्य होना है।उसके सभासदों के द्वारा विरोध किए जाने से पूर्व ही निर्माण कार्य करने वाले राजकीय ठेकेदार ने कार्य शुरू होते ही अपने आप बंद कर दिया गया।बताया जाता है कि निर्माण कार्य करने वाले एक ठेकेदार और नगर पंचायत की वरिष्ठ लिपिक द्वारा उक्त कार्य को कुछ वार्ड के जनप्रतिनिधियो सभासदों के द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध पैदा करके कार्य रूकवाया दिया गया है।मगर इस मार्ग पर हनुमान बगीची,हनुमान मंदिर के मुख्य रास्ते से सैंकड़ों की तादाद में शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत स्कूली विद्यार्थी और मंदिरों पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालु भक्तों को काफी परेशानी श्री हनुमान मंदिर के लिए जाने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय व ब्लाक संसाधन,खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के लिए जाने वाले इंटरलाकिंग मार्ग पर आगे वाले हिस्से पर मार्ग की प्रथम भाग की इंटरलांकिग को खोद दिए जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जहां पर साइकिल से परिषदीय व निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत आने वाले तमाम विद्यार्थी तो निकलने में गिरकर चोटिल भी हो गए हैं।मगर साथ ही शासन द्वारा बंदन योजना मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए आए धन के विकास कार्य को जनप्रतिनिधियो की आपसी रस्साकशी को लेकर उक्त कस्बे में होने वाले हर विकास कार्य में आए दिन रोडें अटकाए जाते रहे हैं।और फिर दो-चार दिन बाद आपसी जुगलबंदी स्तर की खींचतान भरी रस्साकशी को अंजाम देने के बाद कार्य चालू होते रहे हैं। दो दिन के उपरांत छब्बीस सिंतबर से नगर के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के बगीची परिसर में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रमों के मंचन की शुरूआत होना प्रारंभ हो जाएगा।मगर इन सभी चीजों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनमानस,छात्र छात्राओं,श्रद्धालुओ व श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम में आने वाले महिला पुरूष दर्शको को उबड खाबड पडे सडक मार्ग से होने वाली परेशानी से कोई भी लेना देना नहीं है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : एसडीएम से अभद्रता, जिपं सदस्य
September 24, 2026
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
Weather
Hathras
10:09 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







