Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 सितम्बर। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात एक घर में करीब सात फुट लंबा अजगर निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। अजगर को देखकर परिवार के लोग डर गए और उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी ललित कुमार के घर में यह अजगर दिखाई दिया। घर में अजगर को देखकर परिवार के सदस्यों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अमित कुमार यादव, वन रक्षक कौशल वर्मा और सर्प मित्र केपी सिंह ने अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया। काफी सावधानी के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।अजगर के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित जगह पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम और सर्प मित्र के इस काम की तारीफ की। उनका कहना था कि समय रहते सूचना मिलने से अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ा जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page