Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 18 सितम्बर।कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरी में मामूली कहासुनी को लेकर नामजद आरोपियों द्वारा एक दंपती के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गांव नगला हरी निवासी हरिशंकर पुत्र घासीराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 सितंबर की रात करीब 10 बजे गांव के ही कालीचरन पुत्र पन्नालाल, लवकुश, हरेंद्र और जगवेंद्र पुत्रगण कालीचरन मामूली कहासुनी को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। हरिशंकर के अनुसार, जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी संगीता के साथ भी नामजद आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page