हाथरस 18 सितम्बर। ₹2000 से अधिक की खरीद पर UPI लेन-देन से जुड़े शुल्क के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित शांतिपूर्ण कार्यक्रम से पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को पुलिस प्रशासन ने उनके गांव बांधनू स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधायक अंजुला माहौर के आवास पर ₹2000 से अधिक की खरीद का सामान और उसकी रसीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप भेंट की जानी थी। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा ₹2000 से अधिक के UPI लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने से पहले ही पुलिस द्वारा घर पर रोक दिया जाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम शांतिपूर्ण था और कार्यकर्ता केवल सामान व उसकी रसीद विधायक के आवास पर भेंट करने जा रहे थे, तो उन्हें घर पर रोकने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने सरकार से विरोध की आवाज दबाने के बजाय जनता और व्यापारियों के सवालों का जवाब देने की मांग की। पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि हाउस अरेस्ट किए जाने से कांग्रेस की आवाज दबने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री राधा रानी की भव्य पालकी
September 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री
September 18, 2026
खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद,
September 18, 2026
शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध
September 18, 2026
घूरे पर भैंस उतारने को लेकर कहासुनी,
September 18, 2026
सासनी: श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर
September 18, 2026
परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के
September 18, 2026
चंदन का तिलक और पीले चावल देकर
September 18, 2026
Weather
Hathras
10:03 pm,
Sep 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








