Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 18 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईशेपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नौरथा ईशेपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र श्यौराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 14 सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव का ही धर्मपाल पुत्र चंद्रपाल उसके पास आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। राकेश कुमार के अनुसार, जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page