Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 18 सितम्बर। गांव सेदरिया निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। आरोप है कि फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने फोन करने वाले से उसका नाम पूछा, लेकिन उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page