सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन में स्थापित हवेली वाले प्राचीन श्री बलभद्र दाऊजी महाराज के प्रकाटयोत्सव जन्मोत्सव समारोह पर गुरूवार सत्रह मार्च को प्राकटयोत्सव समारोह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई शेषनाग के अवतार भगवान बलभद्र (श्रीदाऊजी महाराज) का जन्मोत्सव बृज क्षेत्र में धार्मिक मान्यता एवं वैदिक पौराणिक परंपरानुसार मनाया गया।श्रीबलभद्र श्रीदाऊजी महाराज का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ।श्रीबलभद्र श्रीदाऊजी महाराज दाऊबाबा के प्राकटयोत्सव को बलदेव छठ या बलराम जयंती के रूप में मनाया गया।श्री बलभद्र बल्देव दाऊबाबा के प्राकटयोत्सव पर प्राचीन श्री बलभद्र श्री दाऊजी महाराज रेवती मैया के मंदिर परिसर में मंदिर संस्थापिका कुवंर महादेवी के ज्येष्ठ पुत्र के द्वारा श्रीबलभद्र श्रीदाऊबाबा रेवती मैया के पंचाम़ृत से वैदक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक कर अलौकिक श्रंगार दर्शन के लिए पट खोल दिए।जैसे ही श्रीबलभद्र दाऊबाबा रेवती मैया के दरबार के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए।तो श्रद्धालुओ ने दाऊबाबा रेवती मैया के अलौकिक श्रंगार दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।श्रद्धालुओं के द्वारा दाऊबाबा रेवती मैया के दरबार में एक सौ आठ दीप से बन दीप ज्योति को प्रज्जवलित कर आरती की गई।दाऊबाबा रेवती मैया की आरती के उपरांत भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा महाआरती कर दाऊबाबा रेवती मैया के जयकारे लगाए।श्रद्धालुओ के द्वारा दाऊबाबा के प्राकटयोत्सव समारोह के दौरान सबसे पहले माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।दाऊबाबा रेवती मैया के दरबार में श्रद्धालुओ के द्वारा अलौकिक श्रंगार दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीडभाड दिखाई दी।दाऊबाबा रेवती मैया के दरबार में भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनो के भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।पूरा वातावरण दाऊबाबा रेवती मैया के जयकारों से गूंजयमान हो गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर हाथरस का
September 17, 2026
श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर विधि-विधान
September 17, 2026
विश्वकर्मा जयंती पर 48 महिलाओं को मिली
September 17, 2026
सहपऊ : मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ पर
September 17, 2026
हसायन : किशोरी ने संदिग्ध परिथितियों में
September 17, 2026
हसायन : अवैध आरा मशीनों के संचालकों
September 17, 2026
हसायन : गोबर खाद के ढेर पर
September 17, 2026
Weather
Hathras
9:13 pm,
Sep 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








