Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 सितम्बर। सिकन्दराराऊ पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार पुत्र किशनलाला निवासी चांदनपुरा, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दहेज हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदराराऊ में मु0अ0सं0 343/2026 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page