Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 सितम्बर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन/ट्रायल के बाद जय शर्मा और गौरव सिंह का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए चयन किया गया। दोनों चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page