Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12सितम्बर। कोतवाली परिसर में सिंतबर माह के पहले शनिवार बारह सिंतबर को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में सबसे पहले कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी का पदभार संभाल रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेश कुमार ने राजस्व विभाग के लेखपाल स्तर के राजस्व कर्मियो के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनी।तत्पश्चात कोतवाली के प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने अवकाश से बापिस कोतवाली पहुंचने पर सिकन्द्राराऊ तहसील के राजस्व विभाग के राजस्व अधिकारी तहसीलदार लक्ष्मीनारायण ने एसएसआई वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेश के साथ थाना कोतवाली हसायन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस में तहसीलदार लक्ष्मीनारायण ने कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा, एसएसआई वरिष्ठ उपनिरीक्षक परवेश के साथ थाना कोतवाली हसायन में जनसमस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की।इस दौरान लगभग तीन चार शिकायतें जमीनी मामले की प्राप्त हुईं, तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।उन्होंने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कराने तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी समाधान उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में हसायन के सलेमपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत गांव इन्द्रनगर सिकतरा के माजरा गांव निजामतपुर के कुछ किसान काश्तकार अपनी भू प्रकरण से संबधित समस्या लेकर आए।ग्रामीणों ने कहा कि  चकबंदी के दौरान उनकी जमीन आबादी में दिए जाने के बाद कब्जा न मिलने की शिकायत करने के लिए उनका आरोप था कि एक साल से वह इधर उधर अधिकारियो के यहां भागदौड कर रहे हैं और समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।चकबंदी वालों ने गांव का रास्ता भी हमारे हिस्से में डाल दिया है और कब्जा मुक्त करके नहीं दे रहे हैं।इस पर राजस्व अधिकारी तहसीलदार लक्ष्मीनारायण ने समस्या का समाधान किए जाने के बजाय ग्रामीण काश्तकारों को भू प्रकरण के मामले को तहसीलदार ने कहा सिविल कोर्ट चले जाओ।तहसीलदार के द्वारा कहीं गई बातों से ग्रामीण मायूस होकर अपने गांव के लिए बाापिस चले गए।इस सबंध में कानून गो राजस्व निरीक्षक रामनरेश से जानकारी करने पर बताया कि जमीन से संबंधित तीन शिकायत आई थी। दो शिकायतों में मौके पर जा रहे है निस्तारण करने के लिए। और एक शिकायत में दूसरा पक्ष नहीं आया था‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page