Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत जरेरा पुलिस चौकी से आगे जलेसर की ओर जाने वाले मार्ग पर गांव शंकरपुर की पुलिया के निकट भैंकुरी के लिए जा रहे दो बाइक सवारों में चार पहिया वाहन मैक्स ने सामने से टक्कर मार दी।मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दोनो युवक सडक पर गिरकर घायल हो गए।घायलों को राहगीरों व ग्रामीणों ने डायल एक सौ बारह पुलिस व जरेरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियो को फोन किया।घटना की जानकारी ग्रामीणों व राहगीरों के द्वारा डायल एक सौ आठ एम्बूलेंस को फोन कर दे दी।घटना की जानकारी मिलते ही नगला वीर सहाय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संचालित एक सौ आठ एम्बूलेस के ईएमटी पायलट ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को उपचार के लिए सिकन्द्राराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए ले जाया गया।जहां पर एक युवक को मामूली रूप से चोट लगने की वजह से उपचार कर दिया।जबकि अति गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ के लिए रैफर कर दिया।अलीगढ से भी घायल युवक की हालात ज्यादा गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।जहां पर उपचार के दौरान घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड गई।साथ ही परिजनों का रो रोकर काफी बुरा हाल हो रहा था।मौनू उर्फ मनें पुत्र रक्षपाल सिंह उम्र बाइस वर्ष शुक्रवार ग्यारह सिंतबर की शाम पांच बजे के लगभग अपने घर गांव बरसामई से बरसामई गांव के ही रहने वाले अपने साथी अखिलेश पुत्र श्याम सिंह उम्र बीस वर्ष के साथ घर के किसी काम से भैंकुरी चौाराहा के बाजार की तरफ किसी आवश्यक कार्य से गया था।भैंकुरी के बाजार की ओर जाते समय जरेरा पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर आगे जलेसर मार्ग की ओर स्थित गांव शंकरपुर वाली पुलिया के पास जलेसर की ओर पशुओ को लेकर सिकन्द्राराऊ की ओर जा रही मैक्स लोडर वाहन व बाइक सवारों की आमने सामने की टक्कर हो गई।लोडर मैक्स वाहन की टक्कर से दोनो बाइक सवार युवक घायल हो गए।दोनो बाइक सवार घायल युवकों को सडक के किनारे घायल पडा हुआ देखकर राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी सबसे पहले घायल युवकों के गांव बरसामई में परिजनों को दी।परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही गांव से दोनो घायल युवकों के परिजन घटना स्थल की ओर दौड पडे।ग्रामीणों व राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल एक सौ बारह को देते हुए कोतवाली पुलिस व जरेरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियो को दी।ग्रामीणों ने दोनो घायलों को उपचार के लिए एक सौ आठ एम्बूलेंस से सिकन्द्राराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भिजवाया।जहां से गंभीर रूप से घायल मौनू उर्फ मन्नें को उपचार के लिए हायर सेंटर अलीगढ के लिए रैफर किया गया।अलीगढ में घायल मौनू उर्फ मन्नें को घायल अवस्था में गंभीर हालात होने पर चिकित्सकों ने दिल्ली के चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।जबकि दूसरे घायल अखिलेश पुत्र श्याम को घायल अवस्था में उपचार किए जाने के लिए भर्ती कर लिया।दिल्ली के एक हॉस्पीटल में उपचार के दौरान घायल मौनू उर्फ मन्नें की मौत हो गई।मौनू की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही गांव बरसामई में शोक की लहर दौड गई।गांव में शोक के कारण घरों में चूल्हे तक नही सुलग पाए।गांव में मौनू का शव आते ही परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया।मौनू अपने घर में दो भाई व एक बहिन सहित तीन सदस्य थे।मौनू के शव आने पर परिवार के अलावा अन्य ग्रामीणों की आखें भी नम हो गई।घटना के दौरान पुलिस ने मैक्स लोडर वाहन को पकडकर जरेरा पुलिस चौकी पर खडा करा दिया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष  चिकारा ने बताया कि मैक्स लोडर व बाइक की शुक्रवार ग्यारह सिंतबर को टक्कर हुई थी।जिसमें घायल एक युवक की मौत होने की जानकारी मिली।जबकि दूसरा युवक के भी घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page