Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। विकासखंड/कोतवाली क्षेत्र के एक मार्ग स्थित एक ग्राम पंचायत की सरकारी कोठी पर पशु लेने के लिए जाने के दौरान गांव के ही दो नामजदों युवकों के द्वारा गलत हरकत करने का प्रयास किया।घटना के संबंध में पीडित बच्चे ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत की गई थी।घटना दो सितम्बर की बताई जा रही है।पीड़ित बच्चे की मां की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजदो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए एक नामजद युवक के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया।पीड़ित बच्चे की माॅ ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर संबंधित नामजद के खिलाफ संबधित धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज नही किए जाने की शिकायत की।पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पीड़ित बच्चे की माॅ के द्वारा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से की गई शिकायत के बाद भी पुलिस ने घटना के संबंध में नामजद के खिलाफ लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एक गांव निवासी पीड़ित बच्चे की माॅ ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया था कि दो सितम्बर लगभग दोपहर दो बजकर तीस मिनट (2:30बजे) प्रार्थिया का दस वर्षीय बेटा अपने गांव से बाहर सरकारी कोठी से भैंस लेने के लिए गया।तभी उसी समय गांव के ही दो नामजद युवक सुलेमान पुत्र श्यौराज खाँ,लीला पुत्र नन्नू सिंह ने सरकारी कोठी पर बेटे के साथ गन्दी गन्दी हरकते करने की कोशिश की।तभी प्रार्थिया का बेटा उनसे बचकर घर भाग आया।उसने पूरी घटना अपने घर वालों को बताई।जब प्रार्थिया व प्रार्थिया का पति नामजद युवक के घर पर गए।तो नामजद के परिजन घर वालों ने गन्दी गन्दी गालियां दी।पुलिस ने पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर एक नामजद युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया गया था।पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट पीडित बच्चे की मॉ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से आए फोन के बाद पुलिस ने दोनो नामजद युवकों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीडित बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा।इस संबंध में कोतवाली के कार्य वाहक प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई प्रवेश कुमार ने बताया कि पीडित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर  पीडित बच्चे के साथ अशोभनीय हरकत किए जाने का प्रयास करने वाले दोनो नामजदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page