Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक ने की।बैठक में हसायन विकासखंड क्षेत्र में युद्ध स्तर संगठन का विस्तार किया जाए।टीम बनाकर गांव गांव में कार्यकर्ता संगठन विस्तार करने के लिए अभी से जुट जाए।संगठन में सबसे ज्यादा युवा व विभिन्न वर्ग की सभी महिलाओं को जोडने के लिए कार्य करें।बैठक में सत्यदेव पाठक जिलाध्यक्ष,चन्द्रपाल सिंह गांव कटाई,सुनील कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष,विजेन्द्र सिंह जिला सचिव, इवने हसन ब्लॉक उपाध्यक्ष,सफीक अली महासचिव,सत्य प्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराराऊ,सुभाष यादव मंडल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता,पंकज कुमार यादव मीडिया प्रभारी सिकंदराराऊ,उदयवीर सिंह मंडल प्रवक्ता,अंकित यादव,अनार सिंह,राजकिशोर,राजपाल सिंह,महावीर सिंह,यतेन्द्र पाल सिंह,शंकरपाल,भूरे सिंह, रामसेवक,राजकुमार,किशन पाल, शिवकुमार,राजेन्द्र सिह मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page