सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 सितम्बर । कोतवाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित एक गांव में हो रहे जुआ और जुआरियो से परेशान होकर ग्रामीणों ने जुआ खेल रहे युवकों को मौके पर भेजकर रंगे हाथ पकडवा दिया।गांव मथुरापुर में वामन कागजनुमा लघु फट्टा जैसी आकृतिकार कडे टुकडे पर छपे हुए रंग बिरंगे चित्र व नंबर जैसे पत्ते नुमा ताश की गड्डी से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने जुआरियो के कब्जे से एक हजार एक सौ रूपए ₹ 1100/- रूपए नगद व ताश की गड्डी बरामद किए है।आज दिनांक 09.09.2026 को पुलिस अधिकारियों के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसायन कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे पांच जुआरी युवको को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय ग्राम मथुरापुर के पास से गिरफ्तार किया गया है।जिसके कब्जे से एक हजार एक सौ यानि 1100/- रूपए नगद व ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता बांकेलाल पुत्र सांवेलाल.मानपाल पुत्र ओमप्रकाश,नावेद पुत्र सौदान सिंह,मुन्नेश पुत्र जवाहरलाल,भू प्रकाश उर्फ पप्पू पुत्र मलखान सिंह निवासी मथुरापुर थाना हसायन जनपद हाथरस बताए है।कोतवाली में तैनात कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह ने जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए युवकों से बरामदगी का विवरण देते हुए अवगत कराया कि जुआरियो के कब्जे से एक हजार एक सौ यानि ग्यारह सौ 1100/- रूपए नगद व वामन पत्ता ताश बरामद कर कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा अपराध संख्या 168/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कराए जाने के बाद सभी गिरफ्तार युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद न्यायालय के लिए भेज दिया है।