सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 सितम्बर । कस्बा के मोहल्ला दखल स्थित चित्रगुप्त शनिदेव मंदिर परिसर के निकट कस्बा के युवा वर्ग के कबड्डी प्रेमियो के द्वारा एक दिवसीय गोल कबंबडी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।कब्बडी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा ने फीता काटकर किया।पूर्व सभासद ने कहा कि कब्बडी हमारे देश की प्राचीन विद्या है।इस प्राचीन विद्या को बचाए रखने के लिए समाज के युवा वर्ग के कब्बडी का खेल खेलने वाले खिलाडियो का पुराने खिलाडियों व कब्बडी के पूर्व कब्बडी खेल प्रेमियो को उत्साह वर्धन करते रहना चाहिए।कब्बडी टूर्नामेंट के आयोजन कर्ताओ ने अतिथि का स्वागत सम्मान किया।कब्बडी टूर्नामेंट में बकायन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि राधे कब्बडी क्लब ने द्वितीय (दूसरा)व तृतीय (तीसरा)स्थान अज्जू प्रधान कब्बडी क्लब हसायन ने प्राप्त किया।कब्बडी टूर्नामेंट के अतिथि पूर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा ने सभी खिलाडियो से हाथ मिलाकर गले लगकर जीत की बधाई दी।पूर्व सभासद ने कहा कि कब्बडी, क्रिकेट, बालीबाॅल, हाकी जैसे प्राचीन खेल पश्चिमी सभ्यता भरी संस्कृति के कारण विलुप्त होने के कगार पर पहुंचते जा रहे है।हमें अपने प्राचीन खेल की परंपरा को कायम करने के लिए स्थानीय स्तर पर हर रोज घरेलू प्रयास जरूर करते रहने चाहिए।खेल,बिजनेस,राजनीति में हार जीत कोई मायने नही रखती।हार से खिलाडी को कभी मनोबल नही गिराना चाहिए।कबड्डी टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न होने पर पूुर्व सभासद मोरमुकुट कुशवाहा ने प्रतिभागी टीम के मुख्य खिलाडी को ट्राफी व अन्य खिलाडियों को मेडल पहनाकर एवं प्रत्येक प्रतिभागी खिलाडी को नकद पुरस्कार देकर स्वागत कर सम्मानित किया।कब्बडी टूर्नामेंट में विशाल, शिवम, योगेश, वीरेश,मनोज,अर्जुन रायडर सहित तीनों प्रतिभागी टीम के कब्बडी क्लब के खिलाडी व प्रेमी जन मौजूद दिखाई दिए।