Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 सितम्बर । कोतवाली पुलिस ने गांव तकिया निवासी शबाना पत्नी आमीन खां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पड़ोसी पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और विरोध करने पर पति व परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी नदीम शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करता रहता है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नदीम शराब के नशे में उसके घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसके पति आमीन ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख उसके दोनों पुत्र इरफान और उस्मान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान आमिर और देवर नूरहसन ने बीच-बचाव कर मारपीट रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी बात नहीं मानी। आरोप है कि मारपीट में आमीन समेत उनके पुत्र और देवर को चोटें आईं। आमीन के हाथ में फैक्चर होने की बात बताई गई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page