Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 08 सितम्बर। क्षेत्र के गांव नौगांव स्थित श्री दीपचंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल हेल्थ कैंप लगाया गया। इस कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद की डॉक्टरों की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों की सामान्य जांच की और उनसे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा। कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी भी दी गई। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को खान-पान, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों में कोई समस्या मिली, उन्हें जरूरी मेडिकल सलाह भी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद से डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रेमपाल शर्मा, डॉ. महिमा सिंह और डॉ. सुरभि चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची। टीम ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं की जांच की। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ आयरन की गोलियां और अन्य जरूरी टैबलेट भी दी गईं। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को बताया कि किशोरावस्था में शरीर को पर्याप्त पोषण और आयरन की जरूरत होती है। उन्होंने सलाह दी कि संतुलित आहार के साथ डॉक्टरी सलाह के अनुसार आयरन की गोलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। छात्र-छात्राओं से साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन लेने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की गई। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच होती है और उनमें जागरूकता भी बढ़ती है। कैंप में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page