Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 सितंबर। मार्ग स्थित कस्बा महौखास के श्री संतोष कुमार हरभेजी चंदेल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।जन्माष्टमी समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़, सुदामा-कृष्ण की मित्रता, ब्रज की होली और माखन चोरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सुदामा-कृष्ण की मित्रता पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने सच्ची मित्रता, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। वहीं, ब्रज की होली और माखन चोरी की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ब्रज की संस्कृति और कृष्ण भक्ति के रंग भर दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र चंदेल एवं उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर तेजवीर सिंह चंदेल, मृत्युंजय शर्मा, रिंकू बाबू, अनिल पाठक, नीलू सिंह, शारदा देवी, संध्या सेंगर, संध्या कुमारी, मनोज कुमार, सचिन, अंकित, शिवकांत, राहुल, सुमन, अवनीश कुमार, प्रीति, श्वेता एवं सलमान समेत विद्यालय परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page