Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 सितंबर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरेरा स्थित श्री नारायण धाम मंदिर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों और भजन-कीर्तन के बीच निकली प्रभात फेरी में भगवान श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों की मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रभात फेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। राधा-कृष्ण के स्वरूपों की झांकियों के दर्शन करने के लिए जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं, श्री नारायण धाम मंदिर में जन्माष्टमी के रात्रिकालीन कार्यक्रम की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर में रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन के साथ कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी समारोह को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और रात्रिकालीन जन्मोत्सव को लेकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page