
सिकन्दराराऊ (हसायन) 03 सितम्बर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौखास की सोशल इंस्फ्यूलर व उसकी मॉ की सडक दुघर्टना में एक सप्ताह पूर्व पच्चीस अगस्त को उज्जैन के बडोत जनपद में सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद गुरूवार तीन सितंबर को समाज कल्याण मंत्री व जनप्रतिनिधियो के अलावा भाजपा के पूर्व व वर्तमान जिला स्तरीय पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के द्वारा घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर गहरा दु:ख व्यक्त किया।महौखास गांव के रहने वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार वार्ष्णेय की चचेरी बहिन एवं सोशल इंस्फ्यूलर छवि वार्ष्णेय व उसकी मॉ सारिका वार्ष्णेय की पच्चीस अगस्त को उज्जैन के बडोत में मृत्यु हो गई थी।सोशल इंस्फ्यूलर व उसकी मॉ के असमायिक निधन पर प्रदेश के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण,सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि,विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर,जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवगंत मॉ पुत्री की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से उनकी दिवगंत आत्मा की सदगति प्रदान करने की कामना कर शोक संवेदना व्यक्त की।












