Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 01 सितम्बर। गांव मढ़ाका के युवा एथलीट लवकेश चौधरी ने प्रयागराज में आयोजित यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 की 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। लवकेश की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में सहकारी संघ के सभापति केडी सरपंच ने कहा कि लवकेश चौधरी की शानदार उपलब्धि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लवकेश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है और उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने कहा कि खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर लवकेश ने गांव का नाम रोशन किया है। लोगों को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर केडी सरपंच, एडीजीसी मुकेश चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, सोनू चौधरी, बलवीर सिंह, रामकिशन, भोला सिंह, बंटी चौधरी, राजेश खानदानी, विजय कुमार, ललित चौधरी, चंद्र चौधरी, प्रियांशु चौधरी, विवेक चौधरी, दुष्यंत चौधरी, राजू चौधरी, मिलन चौधरी, जयपाल चौधरी, जय चौधरी और पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page