Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। राज्य कर जीएसटी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अलीगढ़ संभाग आरपी मल्ल के सेवानिवृत्त होने पर हाथरस स्थित राज्य कर विभाग के कार्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जॉइंट कमिश्नर आरके सिंह के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उद्योगपति, व्यापारी, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए सेवानिवृत्त अधिकारी को सम्मान एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए उद्योगपति एवं समाजसेवी राम बिहारी गर्ग तथा सुरेश अग्रवाल ने कहा कि आरपी मल्ल ने अपने सेवाकाल के दौरान व्यापारियों की समस्याओं एवं हितों को प्राथमिकता देते हुए विभाग और व्यापार जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राजस्व हितों के साथ व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के प्रति संवेदनशील रहने वाले अधिकारी के रूप में आरपी मल्ल का कार्यकाल लंबे समय तक याद किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यदि अधिकारी इसी प्रकार व्यापारी हितों और राजस्व के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर कार्य करें तो प्रदेश के आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सकती है।

इस अवसर पर आरपी मल्ल का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उनके कार्यकाल में व्यापारियों के साथ किए गए सहयोग एवं व्यवहार की सराहना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी गई। समारोह में राम बिहारी अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सर्राफ, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, आशीष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, सुनील अग्रवाल रेडीमेड, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, पंडित हरेंद्र शर्मा, अरुण उपाध्याय (चार रोटी), सचिन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, कपिल अग्रवाल, जीएसटी अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर पीके गुप्ता, हरनाथ सिंह यादव, समीर श्रीवास्तव, गणेश यादव, नीरज कुमार, आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page