Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 सितम्बर। समाजवादी पार्टी नेता प्रत्याशी रामनारायण काके ने आज ब्लॉक सासनी क्षेत्र के गांव सहजपुरा में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने देदामई में जसराना क्षेत्र में जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नुक्कड़ सभा में सपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। रामनारायण काके ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र 78 से विजयी बनाया तो ब्लॉक सासनी में कन्या डिग्री कॉलेज और स्टेडियम बनवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने गरीबों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने, किसानों का कर्ज माफ करने, महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन देने तथा 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा उर्फ मोनू पंडित ने कहा कि वह ब्राह्मण समाज की ओर से लोगों से अपील करते हैं कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और रामनारायण काके को हाथरस से विधायक बनाने के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन करें। वहीं गौरीशंकर बघेल, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव, तथा रूप किशोर कश्यप, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, ने कहा कि पीडीए का कारवां लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली 37 सीटों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. राधेश्याम रजक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी एवं पार्टी नेताओं का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया तथा आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में रामप्रकाश शर्मा, गुड्डू गुप्ता, मुन्नालाल कश्यप, जगदीश दिवाकर, गिरिराज सिंह एडवोकेट, दिलबर हुसैन, संदीप, अनवर हुसैन, जाकिर हुसैन, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार दिवाकर, कैलाश चंद दिवाकर, सुरेश चंद, राजू, विमला देवी, अनार देवी और मुन्नी खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page