सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 अगस्त। विद्युत उपखंड तृतीय एवं चतुर्थ के गांव नगला रति स्थित एक सौ बत्तीस के.वी.विद्युत उपकेन्द्र से कस्बा हसायन एवं महौ विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस के.वी.की विद्युत हाइटेंशन लाइन का सीधामई विद्युत फीडर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव नगला शखा के राजवाहा बम्बा की पटरी पर लगा होने के दौरान बरसात हो जाने के बाद अचानक एक तरफ सडक की ओर झुक जाने से विद्युत हाइटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन की समस्या उत्पन्न हो गई।विद्युत हाइटेंशन लाइन का विद्युत खंभा राजवाहा की पटरी से सडक की ओर झुक जाने के कारण टेडा हो जाने की वजह से कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।रक्षाबंधन के पर्व की पूर्व संध्या पर शाम अठारह बजकर बीस मिनट यानि छह बजकर बीस मिनट पर विद्युत हाइटेंशन लाइन के खंभा के टेडा होकर सडक की ओर झुक गया।सडक की ओर विद्युत खंभा के लाइन सहित झुकते ही ग्रामीण व राहगीरों ने विद्युत उपकेन्द्र नगला रति के विद्युत कर्मियों को दूरभाष मोबाइल कैमरा के माध्यम से विद्युत खंभा व हाइटेंशन लाइन के तिरछा टेडा होकर सडक की ओर झुक जाने का छायाचित्र फोटो भेजकर विद्युत आपूर्ति ठप्प कराई।विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी पर तैनात कार्यरत एसएसओ के द्वारा तैतीस हजार के.वी.विद्युत लाइन का ब्रेक डाउन कर आपूर्ति बंद कर दी।शाम छह बजकर बीस मिनट से विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र के पांचों विद्युत फीडरों के ग्रामीण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी व मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पडा।वर्तमान समय में भाई बहन के रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में रिश्तेदार बहन बेटियों के आगमन से जहां वातावरण में खिलखिलाहट सुनाई दी।तो शाम को विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने से गर्मी व मच्छरों से उपभोक्ताओं व रिश्तेदार बहन बेटियों का जीना दुश्वार कर दिया।विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी.से हसायन व महौ विद्युत उपकेन्द्र के लिए आ रही तैतीस हजार के.वी.विद्युत हाइटेशन लाइन व खंभा के सडक की ओर टेडा तिरछा होकर झुक जाने के बाद कस्बा हसायन के पांच विद्युत फीडर व महौ के चार विद्युत फीडर के निन्यानवें के लगभग गांवो की आपूर्ति ठप्प हो गई।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि सडक की ओर गांव नगला शेखा के निकट थर्टी र्थी थाउजेंड का विद्युत पोल राजवाहे की पटरी पर लगा हुआ था।दिन में बरसात होने के कारण विद्युत पोल झुक जाने से तैतीस हजार के.वी.उपकेन्द्र से आपूर्ति बंद कराकर विद्युत खंभा व विद्युत हाइटेंशन लाइन को सही कराए जाने के लिए विद्युत उपकेन्द्र से संविदा कर्मियो को भेजकर लाइन व पोल को सही कराए जाने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद, युवक
August 27, 2026
मलबा डालने का विरोध करने पर दो
August 27, 2026
उधार पैसों के विवाद में युवक से
August 27, 2026
स्कूल जाने के लिए निकला 16 वर्षीय
August 27, 2026
नशीला पदार्थ पिलाकर जमीन का बैनामा कराने
August 27, 2026
यूजीसी कानून और आरक्षण नीति के विरोध
August 27, 2026
सादाबाद : शहीद पैरा कमांडो की स्मृति
August 27, 2026
Weather
Hathras
10:10 pm,
Aug 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










