Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 अगस्त। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव कैशोपुर के अश्विनी मेमोरियल स्कूल में रक्षाबंधन के पर्व की पूर्व संध्या सत्ताइस अगस्त दिन गुरूवार को राखी मेकिंग प्रतियोगिता व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।दोनो प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र छात्राओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।राखी प्रतियोगिता में रिंकी पुत्री राजू सिंह ने प्रथम व रिंकल पुत्री बच्चन सिंह ने द्वितीय व कंचन पुत्री राम विलास ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।मेहंदी प्रतियोगिता में आरती पुत्री राजवीर सिंह ने प्रथम,निशा पुत्री सत्यवीर सिंह ने द्वितीय पूर्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओ को नगद पुरुष्कार देकर सम्मानित करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर लखपति सिंह रावल,आशुतोष चौहान, यशपाल सिंह रावल,सुरेंद्र सिंह कुशवाह,लाखन सिंह,सोनू सिंह, ज्योति सेंगर,करिश्मा सेंगर,नेहा गौतम,राधा चौहान,शिखा सेंगर, नेहा सेंगर,शिखा गौतम,कु सपना, मंजू सहित तमाम शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page