सादाबाद 24 अगस्त । रक्षाबंधन के अवसर पर आज एकल अभियान महिला विभाग की बहनों ने बिसावर चौकी पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। उन्होंने चौकी प्रभारी अमित कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
एकल अभियान की बहनों ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों के दौरान जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ होते हैं, पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहकर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी दिन-रात क्षेत्रवासियों की सुरक्षा में लगे रहते हैं। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम से चौकी परिसर में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की इस पहल की सराहना की और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अमित कुमार, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, भाजपा नेता अरविंद चौधरी और अजीत सिंह सहित एकल अभियान महिला विभाग की बहनें तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाया।













