हाथरस 22 अगस्त। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मां के साथ बेड पर सो रही आठ वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, नगला इमलिया निवासी अमित कुमार की आठ वर्षीय बेटी आरुषी शुक्रवार रात अपनी मां के साथ बेड पर सो रही थी। बताया गया है कि शनिवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बेड पर ही सांप ने बच्ची को डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी। बच्ची की चीख सुनकर मां की आंख खुल गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बेड के पास से सांप को निकलते हुए देखा। आनन-फानन में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के शरीर में सांप का जहर फैल गया था, जिसके चलते उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौती बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन गम में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में गांव और आसपास के क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने की मांग प्रशासन से की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंदा, अस्पताल में मौत
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: अलीगढ रोड स्थित कॉलोनी में करंट
October 16, 2026
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा
October 16, 2026
घरेलू विवाद के बाद 59 वर्षीय महिला
October 16, 2026
उधारी का सामान देने से मना करने
October 16, 2026
लाडपुर गांव में SBI ग्राहक सेवा केंद्र
October 16, 2026
मुरसान : बरेली में नौकरी का झांसा
October 16, 2026
Weather
Hathras
10:11 am,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







