Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 अगस्त। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने किला गेट निवासी युवक पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के विभव नगर निवासी संध्या उपाध्याय पुत्री उपेंद्र उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में हाथरस में पीडब्ल्यूडी के पास स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर पुरानी बातों को लेकर किला गेट, थाना कोतवाली नगर निवासी भुवनेश अग्निहोत्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि वह उसके खिलाफ गई तो वह उसे न तो नौकरी करने देगा और न ही हाथरस में रहने देगा। घटना के बाद युवती ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page