
हाथरस 21 अगस्त। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल को चौकी प्रभारी मंडी, थाना हाथरस गेट से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कंचौरा, थाना सिकंदराराऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक लखमीचंद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान से चौकी प्रभारी मंडी, थाना हाथरस गेट बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मोनवीर सिंह को चौकी प्रभारी कंचौरा, थाना सिकंदराराऊ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुरसान के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक ब्रह्माशंकर को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली और उपनिरीक्षक वीरराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना हाथरस गेट भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और प्रतिसार निरीक्षक को आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।









