Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 अगस्त। कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला पथवारी गेट में घर में घुसकर एक बेवा महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मोहल्ला पथवारी गेट निवासी अनीता पत्नी स्वर्गीय मोहन ने रिपोर्ट में बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे वह रोज की तरह अपने दूसरे मकान पर गाय को चारा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान महेश पुत्र खूब सिंह, शकुंतला पत्नी महेश और शिवा पुत्र महेश गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। अनीता का आरोप है कि जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर से खून निकलने लगा। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महेश, शकुंतला और शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page