Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 अगस्त। सहपऊ कोतवाली परिसर में आज सांप निकलने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सांप को देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त थे, तभी उन्हें एक स्थान पर सांप दिखाई दिया। सांप देखते ही उन्होंने अन्य साथियों को इसकी सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिसकर्मियों ने सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखी और आसपास के लोगों को भी वहां जाने से रोक दिया। काफी प्रयासों के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीवों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page