
सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 अगस्त। हसायन के गांव बसई में घर की छत में लगे गाटर के निकट से रेस्क्यू कर पकडे गए सर्प को लेकर आते वनकर्मी ललित कुमार गिरिहसायन।विकासखंड क्षेत्र के गांव बसई में एक युवक के घर के अंदर सर्प निकलने से हड़कंप मच गया।घर में सर्प निकलते हुए दिखाई दिए जाने पर ग्रामीण ने तत्काल घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग के सिकंद्राराऊ वन रेंज के वनाधिकारियो व वन चेतना केंद्र पर तैनात वन रक्षक व वन वीट प्रभारी को दी।शिकायतकर्ता ग्रामीण व परिवार के सदस्यों की जानकारी मिलने पर वन विभाग के वन कर्मियो ने घर के अंदर निकले हुए सर्प को रैस्क्यू कर जंगल मे छोड दिया।आकाश कुमार निवासी गाँव बसई अपने घर के अंदर रह रहे थे।आकाश ने घर के अन्दर सर्प को देखकर वन विभाग के वन रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारियो व वन कर्मियो को मोबाइल दूरभाष से फोन काॅल पर घर में सर्प होने व निकलने की जानकारी देकर अवगत कराया।शिकायतकर्ता के द्वारा दी गई मौखिक जानकारी प्राप्त होने पर वन चेतना केंद्र वन विभाग के जाऊ नहर कार्यालय से वन विभाग की टीम में वन कर्मी चन्द्रपाल सिंह,ललित कुमार गिरी को मौके पर पहुंचकर शिकायत कर्ता आकाश कुमार से जानकारी की।तो वन विभाग के वन कर्मियो चन्द्रपाल सिंह व ललित कुमार गिरी को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि उनके घर के अंदर से जमीन पर रैंगने वाले सर्प की सी आवाज सुनाई देती थी।जब उन्होने सर्प की आवाज सुने जाने के बाद घर के अंदर काफी खोजबीन की।मगर सर्प का घर के अंदर कोई अता पता नही चलता था।आज रविवार की दोपहर को सर्प की आवाज फुस्स फुसफुसाहट सुनाई दी।तो आकाश कुमार ने सर्प के घर के अंदर होने के आभास अहसास होने पर वन विभाग के वन कर्मियो को जानकारी दी।वन विभाग की टीम के सदस्यो ने घर के अंदर से रैस्क्यू कर सर्प को पकडकर ले गए और रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग के कर्मियों ने सांप को वन चेतना केंद्र के जंगल में नहर में सुरक्षित छोड़ दिया।