
सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भैंकुरी की एक गर्भवती प्रसूता महिला की प्रसव के दौरान नवजात शिशु के उत्पन्न होने के बाद नवजात शिशु बच्चा की मौत के कुछ देर के बाद ही प्रसूता महिला की भी हालात बिगड गई।प्रसूता महिला की गंभीर अवस्था को देखकर महिला प्रसव केन्द्र पर तैनात कार्यरत स्टाफ नर्स के द्वारा प्रसूता महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।प्रसूता को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में प्रसूता की भी मौत हो गई।परिवार के लोग प्रसूता को जिला महिला चिकित्सालय के लिए भी लेकर गए। लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया।नवजात शिशु बच्चा और उसकी प्रसूता मॉ जच्चा की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।भैंकुरी निवासी पूरन सिंह गांव में फल बेचने का काम करते हैं।पूरन सिंह की पच्चीस वर्षीय पत्नी सोनम को रविवार सोलह अगस्त को सुबह प्रसव पीड़ा हुई।परिवार के लोग प्रसूता सोनम को गंभीर हालत में कस्बा हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डयूटी पर कार्यरत तैनात महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्स ने सोनम की गंभीर अवस्था को देखते हुए जैसे तैसे नवजात शिशु बच्चे को मृत अवस्था में उत्पन्न कराया।सोनम के नवजात शिशु के रूप में बच्चे की मृत उत्पन्न होने के बाद प्रसूता सोनम की हालात बिगडने लग गई।प्रसूता की गंभीरावस्था को देखकर महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्सो ने सोनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से तत्काल बेहतर उपचार व्यवस्था दिलाए जाने के लिए रैफर कर दिया।प्रसूता सोनम को उपचार के लिए ले जाते समय ही दम तोड दिया।जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूता सोनम के पहुंचने के दौरान चिकित्सको ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया।जच्चा बच्चा की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।सोनम ने इससे पहले भी तीन बच्चियों को जन्म दिया था,लेकिन उसकी एक बच्ची ही जीवित है।बताते हैं कि वह भी दिव्यांग है।