Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 14 अगस्त। क्षेत्र के गांव बगुली के निकट शुक्रवार दोपहर एक युवती को स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा जबरन हाथरस ले जाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवती को सड़क पर काफी दूर तक घसीटा गया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। युवती ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर गांव के पास हाईवे से सटे खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो परिचित युवक वहां पहुंचे। ज्योति का आरोप है कि एक युवक ने उसे जबरन खींचकर हाथरस ले जाने की कोशिश की। दोनों युवक उसकी बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे, आरोप है कि जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसे सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। घसीटने के कारण यवुती बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page