Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 अगस्त। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला पतुआ में बुखार से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। आज तड़के हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते शव को अपने साथ ले गए। नगला पतुआ निवासी बबलू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बताया गया कि उनके दो वर्षीय बेटे गौरव को गुरुवार को बुखार आया था। तड़के अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page