Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 14 अगस्त। मंगलायतन विश्वविद्यालय में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. सोनी सिंह, डा. पूनम रानी एवं डा. उन्नति जादौन ने विश्वविद्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुहाग प्रतीक भेंट किए। डा. सोनी सिंह ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के प्रेम, सौहार्द और उल्लास का पर्व है। सावन की शीतल एवं सुगंधित बयार के बीच झूला झूलने और उत्सव मनाने की परंपरा इस पर्व को विशेष बनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page