Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 14 अगस्त। आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं एनएसएस स्वयंसेवक यात्रा में शामिल हुए। तिरंगे की शान में उठते कदम और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर कस्बा बेसवां तक निकाली गई। विद्यार्थियों के हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरों पर देश प्रेम का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि एमएलसी ऋषि पाल सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। राष्ट्र भक्ति के आयोजन हमें त्याग और बलिदान की याद दिलाते हैं, किस प्रकार संघर्ष से देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। तिरंगा यात्रा में उप निदेशक प्रशासन गोपाल राजपूत, डीएसडब्ल्यू डा. पूनम रानी, डा. जितेंद्र यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. रामगोपाल सिंह, कैप्टन लक्ष्मण सिंह, संजय चौधरी, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page