सिकन्दराराऊ 13 अगस्त। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 7 अगस्त को बिना किसी वैध शासनादेश के वीडियो कॉल के माध्यम से शिक्षकों का ऑनलाइन निरीक्षण किए जाने संबंधी जारी आदेश का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई सिकंदराराऊ ने कड़ा विरोध किया है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर विधायक वीरेंद्र राणा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सिकंदराराऊ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार चौहान, मंत्री कृष्णकांत कौशिक, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री राधेश्याम सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी विधायक वीरेंद्र राणा के आवास पर पहुंचे और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक वीरेंद्र राणा ने तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस से फोन पर वार्ता की। विधायक ने बीएसए को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन स्तर से किसी भी लिखित शासनादेश के बिना शिक्षकों पर वीडियो कॉल के माध्यम से निरीक्षण का अनुचित दबाव न बनाया जाए। विधायक वीरेंद्र राणा ने कहा कि “शिक्षक समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में विजय वीर सिंह, शैलेन्द्र कुमार चौहान, कृष्णकांत कौशिक, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, अमन सक्सैना, कुलदीप पचौरी, मनोज पुंढीर, संजीव पुंढीर, संजीव पाल सिंह, शैलेन्द्र पुंढीर, यशवीर पुंढीर, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र कुमार, विनोद कुमार, तिलक सिंह, अशोक, जयसिंह, चंद्रप्रकाश, जितेंद्र कुमार, कुशलपाल, धर्मेंद्र यादव, अतुलेश, नितिन पाठक, सतीश कुमार, सुखदेव, हरिशंकर, रंजिल कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार, निर्दोष, भीष्म सिंह, विवेक कुमार, सुखवीर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में 18 वर्षीय युवक को नशा
August 13, 2026
मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन
August 13, 2026
तीज के उल्लास में दिखी देश की
August 13, 2026
सादाबाद : ट्रेन से कटकर मजदूर की
August 13, 2026
सादाबाद : भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,
August 13, 2026
सादाबाद : पोखर ओवरफ्लो होने से फसल
August 13, 2026
आशीर्वाद गार्डन में स्ट्रीट लाइटें खराब, शिकायत
August 13, 2026
Weather
Hathras
10:18 pm,
Aug 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










