Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के तत्वावधान में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के करीब 1000 छात्र-छात्राओं के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों की देशभक्ति और उत्साह ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा–हाथरस की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शाखा के सदस्य सुबह करीब 9 बजे आर.एम. ट्रेडर्स, नुनहाई, चावड़ गेट स्थित राकेश वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए और रैली के स्वागत की तैयारियां कीं। तिरंगा रैली के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। वहीं रैली में शामिल विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों पर भी पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों एवं रैली में शामिल प्रतिभागियों को फल वितरित कर उनका स्वागत किया गया। रैली के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” सहित देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में लहराता तिरंगा और बच्चों के चेहरों पर दिखाई दे रहा राष्ट्रप्रेम का उत्साह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सदस्यों ने इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। संस्कार शाखा की ओर से कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा रैली का स्वागत राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

तिरंगा यात्रा के स्वागत के दौरान भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल राय वाले, मुरारी लाल अग्रवाल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, दुर्गेश गुप्ता, प्रवीन वर्मा, मदन मोहन अग्रवाल प्रेस वाले, संजय वार्ष्णेय, गजाधर अग्रवाल, कृष्ण दास अग्रवाल बंटी बाबू, राकेश वार्ष्णेय सहित महिला सहभागिता प्रमुख सीमा वार्ष्णेय, उषा जैन, वीणा माहेश्वरी तथा सभासद मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page