
हाथरस 13 अगस्त। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर कल 14 अगस्त को जनपद हाथरस के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री दोपहर 2:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक के उपरांत राज्य मंत्री ओलावृष्टि से प्रभावित कृषकों को चेक के माध्यम से अनुग्रह राशि का वितरण करेंगे।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








