सिकन्दराराऊ 12 अगस्त। कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित एक होटल पर खाना खाने पहुंचे चिकित्सक के साथ तीन-चार अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी डॉ. गया प्रसाद पुत्र सोदान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 9 अगस्त की रात करीब 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित श्याम होटल पर खाना खाने गए थे। आरोप है कि होटल पर तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आपस में टोंटबाजी कर रहे थे। चिकित्सक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे नाराज हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चिकित्सक घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि होटल संचालक उक्त सभी लोगों को जानता है। चिकित्सक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ऑपरेशन क्लीन के तहत 37 वाहनों की
September 30, 2026
छह पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई,
September 30, 2026
25 हजार के इनामी गैंगस्टर को हाथरस
September 30, 2026
12 घंटे में पंजाब से बरामद हुईं
September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय
September 30, 2026
सादाबाद में पोक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता
September 30, 2026
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हाथरस
September 30, 2026
Weather
Hathras
8:15 pm,
Sep 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










