सिकन्दराराऊ 12 अगस्त। अलीगढ़ से मैनपुरी जा रहा 30 वर्षीय युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। आरोप है कि बस में साथ बैठे लोगों ने युवक की पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिला दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद युवक बेहोश हो गया। इसी दौरान आरोपी उसकी जेब में रखे 500 रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली सिकंदराराऊ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी के अंबेडकर नगर निवासी अरविंद कुमार पुत्र ओंकार (30 वर्ष) मंगलवार रात दिल्ली से ट्रेन के जरिए अलीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद वह अलीगढ़ के बोनेर से मैनपुरी जाने वाली रोडवेज बस में सवार हो गए। रास्ते में उनकी सीट के पास बैठे कुछ लोगों ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। अरविंद ने अपनी बोतल उन्हें दे दी। आरोप है कि इसी दौरान उन लोगों ने बोतल में बचे पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। कुछ देर बाद अरविंद ने वही पानी पी लिया। पानी पीने के कुछ समय बाद वह बेहोश होकर अपनी सीट पर गिर पड़े। आरोप है कि इसी दौरान जहरखुरानों ने उनकी जेब से 500 रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद बस परिचालक ने उन्हें देर रात नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास चौराहे पर उतार दिया। सुबह होश में आने के बाद अरविंद को अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई और तहरीर दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सेवा संकल्प अभियान में बागला डिग्री कॉलेज
September 30, 2026
ऑपरेशन क्लीन के तहत 37 वाहनों की
September 30, 2026
छह पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई,
September 30, 2026
25 हजार के इनामी गैंगस्टर को हाथरस
September 30, 2026
12 घंटे में पंजाब से बरामद हुईं
September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय
September 30, 2026
सादाबाद में पोक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता
September 30, 2026
Weather
Hathras
8:15 pm,
Sep 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









