Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 11 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में बच्चों के साथ सो रही महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर बुरी नीयत से दबोचने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 8 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ज्ञानेश पुत्र इंद्रपाल घर में घुस आया और उसके ऊपर कपड़ा डालकर बुरी नीयत से दबोच लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी कथित तौर पर धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page