सादाबाद 11 अगस्त। राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय आबू हाफ मैराथन में सादाबाद क्षेत्र के मंस्या गांव निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी हाफ मैराथन को 3 घंटे 6 मिनट में पूरा कर अपने आयु वर्ग में मेडल हासिल किया। यह मैराथन 9 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित की गई थी। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में देश-विदेश से करीब 4 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन का निर्धारित कटऑफ समय 3 घंटे 30 मिनट था, लेकिन मोहन सिंह ने इसे 24 मिनट पहले ही पूरा कर लिया। पहाड़ी रास्ते और लगभग 45 डिग्री तक की चढ़ाई वाली कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अंतर्राष्ट्रीय वेटरन एथलीट मोहन सिंह आर्य ने बताया कि 21 किलोमीटर की इस मैराथन को पूरा करने के लिए उन्होंने नियमित अभ्यास और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया था। माउंट आबू की पहाड़ी पर लगातार चढ़ाई वाले रास्ते पर दौड़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ पूरी दूरी तय की। उन्होंने अपने आयु वर्ग में 39वां स्थान प्राप्त किया। 68 वर्ष की उम्र में इतनी कठिन पहाड़ी मैराथन पूरी कर मेडल हासिल करने पर उनके गांव मंस्या में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने मोहन सिंह को बधाई देते हुए उनके जज्बे की सराहना की। मोहन सिंह आर्य की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनका कहना है कि उम्र केवल एक संख्या है। यदि व्यक्ति नियमित व्यायाम, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाए, तो किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 10 घायल
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : ट्यूबवेल से पाइप और केबल
September 28, 2026
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की
September 28, 2026
पुरदिलनगर में गूंजा वंदे मातरम्, सामूहिक गायन
September 28, 2026
मुरसान : 20 वर्षीय युवती लापता, युवक
September 28, 2026
मुरसान : 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर
September 28, 2026
घर में घुसकर युवती पर हमले के
September 28, 2026
घर में घुसकर गाली-गलौज और वाहनों में
September 28, 2026
Weather
Hathras
2:54 am,
Sep 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






