Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 अगस्त। सहपऊ कोतवाली पुलिस ने थरौरा गांव में विवाहिता की हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतका की सास वीना देवी और चचेरा देवर आकाश शामिल हैं। यह मामला 31 जुलाई का है, जब थरौरा गांव में निर्मला देवी पत्नी अमित कुमार उर्फ जैकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और चिता बुझाकर शव को बाहर निकाला। मृतका के पिता सुरेश चंद्र, जो जायमई, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद के निवासी हैं, ने 1 अगस्त को सहपऊ कोतवाली में नौ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से मृतका की सास वीना देवी और उसके चचेरे देवर आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page